बंद

    अक्टूबर 2026

    01 Oct, 2026 - 31 Oct, 2026

    शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की बिंदुवार सूची

    1. शैक्षणिक गतिविधियाँ (Academics)

    1. क्षेत्रीय स्तर पर कक्षा X एवं XII के विद्यार्थियों को अध्ययन-सहायक सामग्री का वितरण।

    2. ‘लीडिंग फ्रॉम फ्रंट’ (Leading from Front) पहल के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालयों द्वारा नवाचार एवं प्रयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु अपनाई गई सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का प्रदर्शन।

    3. केंद्रीय विद्यालयों में भाषा शिक्षण की समीक्षा तथा आधारभूत, प्रारंभिक, मध्य एवं माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों के संचार कौशल को विकसित करने हेतु किए गए प्रयास।

    4. केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (ZIETs), क्षेत्रीय कार्यालयों तथा ज्ञान साझेदारों द्वारा सतत व्यावसायिक विकास (CPD) कार्यशालाओं का आयोजन।

    2. परीक्षाएँ (Examinations)

    1. शीतकालीन क्षेत्रों में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा X एवं XII के लिए प्रथम प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन।

    3. विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं गणित का संवर्धन

    1. विज्ञान ज्योति (Vigyan Jyoti), अटल टिंकरिंग लैब (ATL), स्कूल इनोवेशन काउंसिल आदि के अंतर्गत STEM गतिविधियों को बढ़ावा देना।

    2. प्रयास (PRAYAAS) कार्यक्रम:

      • अक्टूबर माह के मध्य तक परिणामों की घोषणा।

      • वर्तमान शैक्षणिक सत्र की परियोजनाओं का प्रारंभ।

      • वर्तमान सत्र की परियोजनाओं के साथ-साथ पिछले सत्र की परियोजनाओं को भी जमा करना।

    4. एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव

    1. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन।

    2. रचनात्मक लेखन एवं अनुवाद गतिविधियाँ:

      • विद्यार्थियों द्वारा युग्मित राज्य की संस्कृति, त्योहारों, खान-पान एवं विरासत पर निबंध, लघुकथाएँ अथवा कविताएँ लिखना।

      • रचनाओं का युग्मित राज्य की भाषा में अनुवाद करने का प्रयास।

    3. एक भारत श्रेष्ठ भारत (EBSB) के अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन।

    5. खेलकूद एवं अन्य गतिविधियाँ (Games & Sports and Others)

    1. 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन (केवल क्रिकेट)।

    2. शिक्षा मंत्रालय (MoE), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MoS) तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के निर्देशानुसार फिट इंडिया फ्रीडम रन / फिट इंडिया यूनिटी रन का आयोजन।

    3. 70वें राष्ट्रीय विद्यालय खेल (SGFI) अथवा अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पूर्व चयनित विद्यार्थियों के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का आयोजन।

    4. 70वें राष्ट्रीय विद्यालय खेल (SGFI), शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सहभागिता।

    6. स्काउट्स एवं गाइड्स (Scouts and Guides)

    1. संभागीय स्तर पर तृतीय सोपान परीक्षण शिविर (Tritiya Sopan Testing Camp) का आयोजन।

    2. विद्यालय स्तर पर स्काउट ट्रूप, गाइड कंपनी, कब पैक एवं बुलबुल फ्लॉक की साप्ताहिक बैठक आयोजित करना।

    3. गोल्डन एरो (Golden Arrow) आवेदन पत्रों की जाँच एवं उन्हें केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय को प्रेषित करना।

    7. व्यावसायिक एवं कौशल शिक्षा (Vocational & Skill Education)

    1. 10 बैगलेस दिवसों (10 Bagless Days) के अंतर्गत विद्यार्थियों के कौशल विकास हेतु व्यावहारिक गतिविधियों का आयोजन।

    2. एनीमेशन, पाक-कला, कढ़ाई, कंप्यूटर आदि क्षेत्रों में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना।

    8. प्रशिक्षण कार्यक्रम (Training)

    1. नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए अभिमुखीकरण एवं प्रेरणात्मक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (Induction Courses) का आयोजन।

    2. विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों के लिए STEM कार्यशालाओं का आयोजन।

    3. APU एवं जादोग्यान फाउंडेशन द्वारा आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) संबंधी कार्यशालाएँ।

    4. SAS द्वारा निम्नलिखित विषयों पर कार्यशालाओं का आयोजन:

      • दक्षता-आधारित शिक्षण (Competency-based Learning)।

      • दक्षता-आधारित मूल्यांकन (Competency-based Assessment)।

      • समावेशन परियोजना (Project Inclusion)।

    5. CBSE, NCERT, ISTM, NIEPA, IGNOU, IIMs, IITs, IISc, NIPCCD आदि ज्ञान साझेदार संस्थानों द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन।

    6. पाँचों क्षेत्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (ZIETs) के प्रशिक्षण कैलेंडर के अनुसार अल्पावधि की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यशालाओं का आयोजन।

    7. क्षेत्रीय कार्यालयों की आवश्यकतानुसार विशेष प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन।

    8. राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन (NMM) एवं राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक (NPST) से संबंधित कार्यशालाओं तथा मेंटर-मेंटी प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन।

    9. CPD प्रमाण-पत्रों को SAMAGAM पोर्टल पर अपलोड करना।

    9. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस/सप्ताह का आयोजन

    1. गांधी जयंती: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती का आयोजन।

    2. सतर्कता जागरूकता सप्ताह (Vigilance Awareness Week): सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, 31 अक्टूबर, वाले सप्ताह में आयोजन।